मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग दो महीने बाद आगरा आ रहे हैं। वह एबीवीपी के कार्यक्रम में भाग लेंगे। हालांकि संभावना है कि एमजी रोड के एक थाने और एसएन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी करेंगे। साथ ही अफसरों के साथ विकास कार्यों पर बात होगी। शहर के आगे बढ़ने के लिए बेहद जरूरी परियोजनाओं का हाल भी उनके सामने होगा। इन पर काम बेहद धीमी गति से चल रहा है।
शहर में सरकार! ताजनगरी में विकास कार्यों को कब मिलेगी रफ्तार.